प्श्न 1. खिजड़िया वन्यजीव अभयारण्य, एक नया रामसर स्थल है, किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?
उत्तर – गुजरात
प्रश्न 2. सुपर हॉर्नेट किस देश द्वारा निर्मित एक लड़ाकू विमान है?
उत्तर – अमेरिका
प्रश्न 3. किस पूर्वोत्तर राज्य ने हाल ही में आईटी क्षेत्र के लिए एक समर्पित ‘प्रौद्योगिकी पार्क’ का उद्घाटन किया?
उत्तर – मेघालय
प्रश्न 4. बिना सिर के घोड़े के पास दबे एक व्यक्ति के कंकाल के अवशेष किस देश में मिले हैं?
उत्तर – जर्मनी
प्रश्न 5. किस देश ने दुनिया के सबसे बड़े समुद्री लॉक इजमुइडेन सी लॉक (Ijmuiden Sea Lock) का उद्घाटन किया?
उत्तर – नीदरलैंड्स
प्रश्न 6. ‘पूंजीगत माल क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने की योजना’ किस मंत्रालय से संबंधित है?
उत्तर – भारी उद्योग मंत्रालय
प्रश्न 7. किस राज्य ने शासन में सुधार के लिए ‘प्रोजेक्ट सद्भावना’ शुरू किया है?
उत्तर – असम
प्रश्न 8. ‘अल्बर्ट झील’ (Lake Albert) किन दो देशों के बीच सीमा के रूप में स्थित है?
उत्तर – युगांडा-कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
प्रश्न 9. हाल ही में ख़बरों में रही UNCITRAL, UN एजेंसी किस क्षेत्र से जुड़ी है?
उत्तर – दिवाला (Insolvency)
प्रश्न 10. “वयं रक्षामः” या “We Protect” भारत के किस सशस्त्र बल का आदर्श वाक्य है?
उत्तर – भारतीय तटरक्षक बल
प्रश्न 11:- अमेरिका ने कैलिफोर्निया में वैंडेनबर्ग एयरफोर्स स्टेशन से किस नाम का एक विशेष जासूसी उपग्रह का अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है?
उत्तर :- NROL-87।
प्रश्न 12:- ब्रांड फाइनेंस द्वारा जारी “ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2021” में किस भारतीय बीमा कंपनी को सबसे मूल्यवान बीमा ब्रांड में दसवां स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर :- LIC।
प्रश्न 13:- कोरोना के तीसरी लहर के बीच GATE 2022 परीक्षाओं को स्थगित करने से किसने मना किया है?
उत्तर :- सर्वोच्च न्यायालय ने।